बाराबंकी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, कई मुकदमों में थी तलाश

Share this post

सी.एन. सिन्हा, एएसपी
सी.एन. सिन्हा, एएसपी

 

सरफराज वारसी, बाराबंकी 

बाराबंकी जिले में बीती रात एक बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बाराबंकी पुलिस ने चेकिंग लगा रखी थी तभी एक बदमाश की जानकारी उसे मिली। पुलिस ने जब बदमाश को रोकना चाहा तो उसने फायर खोल दिया। जिसके बाद पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी और मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। और उसे काफी समय से उसकी तलाश थी।

दरअसल बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नागेश्वर नाथ मंदिर के पीछे स्थित कब्रिस्तान के पास बीती रात पुलिस की बदमाश में साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर अजीम पुत्र शरीफ को गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। घायल हुए बदमाश के ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं। जिसे इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक सी.एन. सिन्हा ने बताया कि वह बीती देर रात गस्त कर रहे थे, तभी नागेश्वर नाथ मंदिर के पीछे एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बचाव में पुलिस ने जब फायर किया तो बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया।

एएसपी सी.एन. सिन्हा के मुताबिक पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अजीम पुत्र शरीफ निवासी पीरबटावन बताया है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए बदमाश अजीम मादक पदार्थ की तस्करी और चोरी करता था। उसके खिलाफ 6 मुकदमें शहर कोतवाली में दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, 315 बोर कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Nb Bharat News
Author: Nb Bharat News

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन